बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान और पनपथ वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं। यह मध्य भारतीय उच्चभूमि का एक हिस्सा है और विंध्य पहाड़ियों और सतपुड़ा पहाड़ी श्रृंखला के पूर्वी किनारों के बीच स्थित है। रिजर्व का ज्यादातर भाग मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में फैला है इसके साथ-साथ कटनी और शहडोल जिलों में भी इसका विस्तार है ।
रिजर्व की भुगौलिक स्तिथि है:
Latitude 23° 27' 00'' to 23° 59' 50" North
Longitude 80° 43' 15" to 81° 15' 45" East
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व राष्ट्रीय उद्यान का मुख्य प्रवेश द्वार गांव ताला से है जो वन्यजीव पर्यटन संबंधी सभी गतिविधियों का केंद्र भी है। लगभग सभी पर्यटन हेतु आवश्यक संरचनाएं ताला में स्थित है जिसमें विभागीय आवास के साथ-साथ कई निजी रिसॉर्ट, लॉज और होटल हैं। ताला सभी पर्यटन गतिविधियों का केंद्र होने के कारण सभी प्रमुख रेलवे और हवाई अड्डे के स्थानों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
Twitter